{"_id":"670adad697ff0ec18a0ac5e4","slug":"the-face-of-the-roads-of-the-district-will-change-with-two-and-a-half-crores-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-127471-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ढाई करोड़ से बदलेगी जिले की सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ढाई करोड़ से बदलेगी जिले की सड़कों की सूरत
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की बदहाल हो चुकी सड़कों के जख्म भरने के लिए शासन स्तर से बजट जारी हो चुका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब ढाई करोड़ के बजट से सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। जगह-जगह गड्ढे भरे जाएंगे। सड़कों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
बारिश के मौसम में स्टेट हाईवे से लेकर अन्य मुख्य मार्ग भी बदहाल हो गए हैं। कई जगह गहरे-गहरे गड्ढे बने है, जिससे मार्ग से गुजरना भी दूभर है। जिले में बिजनौर, अतरासी, कैलसा, धनौरा-गजरौला, हसनपुर से ढक्का मोड़ समेत अन्य मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कई जगह तो सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इन मार्गों से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। जिले की बदहाल सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी हैं।
सड़कों की बदहाल स्थिति को देखते हुए पिछले दिनों मुख्यमंत्री की ओर से फरमान जारी किया गया था। जिसके तहत दिवाली तक सड़कों को दुरुस्त किया जाना है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से बजट बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से ढाई करोड़ के बजट को स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
- जिले में करीब 90 किलोमीटर की दूरी में सड़कें बदहाल हैं। शासन की ओर ढाई करोड़ का बजट पास हो गया है। जिसके तहत सड़कों में बने गड्ढे भरे जाएंगे। वहीं, जहां-जहां सड़कें काफी बदहाल हो गई हैं, उनका नवीनीकरण भी कराया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। - एसके जैन, एई
पहले पास हुए बजट से भरे जा रहे गड्ढे
अमरोहा। हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 30 लाख के बजट से सड़कों पर पैचिंग का कार्य शुरू करा गया था। जो लगातार जारी है। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्गों पर पैचिंग का कार्य चल रहा है। नौगांवा मार्ग पर तेजी के साथ गड्ढे भरे जा रहे हैं। एई ने बताया कि पिछले दिनों पैचिंग कार्य शुरू करा दिया गया था। जो अभी भी जारी है।