फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The examination centres will be decided after physical verification.

Amroha News: भौतिक सत्यापन के बाद होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Tue, 11 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The examination centres will be decided after physical verification.
अमरोहा। बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दस नवंबर तक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए स्कूलों की अवस्थापना संंबंधित डाटा अपलोड होने के बाद अब तहसील स्तरीय टीमें सत्यापन करेंगी जिसके बाद बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां अब तेजी के साथ शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा 12 मार्च तक चलेगी। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए इस बार 50,001 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल के 26,395 व इंटर के लिए 23,606 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल 51,058 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसके लिए कुल 71 केंद्र बनाए गए थे। अब परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए बोर्ड से जारी निर्देश के अनुसार, दस नवंबर तक परीक्षा केंद्रों को बनाने के लिए अवस्थापना संबंधित भौतिक संसाधन व सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया लेकिन अब 17 नवंबर से वेबसाइट पर अपलोड की गईं सूचनाओं व जीओ लोकेशन का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति के जरिये प्रत्येक सेंटर की जांच कराकर रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके बाद ऑनलाइन सेंटर बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। 30 दिसंबर तक केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया को पूरा किया जाना है।
----

एसडीएम की अध्यक्षता में बनेगी तहसील स्तरीय कमेटी
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सत्यापन के लिए डीएम की ओर से तहसील स्तरीय कमेटी बनाई गई है जिसमें संबंधित एसडीएम को अध्यक्ष, डीएम द्वारा नामित अभियंत्रण विभाग के अभियंता, तहसीलदार व डीआईओएस द्वारा अधिकृत एडीआईओएव अथवा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को सदस्य सचिव के रूप में नामित किया गया है।

----

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी हुए दिशा निर्देशों के तहत परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। केंद्रों के निर्धारण के लिए तहसील स्तरीय टीमों का गठन किया गया है। जिसके सत्यापन के बाद ही केंद्रों के निर्धारण को अंतिम रूप दिया जाएगा। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed