फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The employees of the cooperative society turned the school building into a warehouse

सहकारी समिति के कर्मचारियों ने स्कूल भवन को बना दिया गोदाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The employees of the cooperative society turned the school building into a warehouse
रहरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगेश्वरी के भवन में भरे धान के बोरे। - फोटो : HASANPUR
सहकारी समिति के कर्मचारियों ने स्कूल भवन को बना दिया गोदाम
विज्ञापन

-स्कूल में रखा धान के बोरों का स्टॉक, पढ़ाई हो रही प्रभावित
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रहरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगेश्वरी को साधन समिति के कर्मचारियों ने गोदाम में तब्दील कर दिया। धान से भरे सैकड़ों बोरे वहां रख दिए है और ताला जड़ दिया गया है। इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लेकिन जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगेश्वरी के इंचार्ज अध्यापक विनोद कुमार का कहना है कि साधन समिति के कर्मचारियों ने जबरदस्ती विद्यालय के अंदर धान की बोरियां रख दीं हैं। विद्यालय भवन को गोदाम की तरह प्रयोग में लिया जा रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार यादव का कहना है कि मौसम खराब होने की वजह से धान की बोरियों को विद्यालय के अंदर रख दिया गया है। स्टॉक को रविवार सुबह को वहां से हटवा दिया जाएगा। शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद नहीं होने पर क्रय केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा
फोटो
रहरा। साधन सहकारी समिति गंगेश्वरी पर बने धान क्रयकेंद्र पर धान की खरीद नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने वहां धरना दे दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

किसानों का कहना है कि समिति के कर्मचारी तरह-तरह से बहाने लेकर धान खरीद में आनाकानी कर रहे हैं। धान लेकर लगातार आ रहे हैं लेकिन धान की खरीद नहीं की जा रही। मजबूरी में धान से लदी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घर वापस चले जाते हैं। औने के पौने दाम पर धान को बाजार में बेजा जा रहा है। भाकियू टिकैत तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि 40 किलो की धान की बोरी पर 800 ग्राम धान की कटौती की जा रही है। जो कि सरासर गलत है। एसडीएम अनिल कुमार का कहना है कि साधन समिति गंगेश्वरी पर धान खरीदारी ना होने के मामले में जांच पड़ताल के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed