फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The effigies of Ravana, Kumbhkaran and Meghnath collapsed as soon as the fire arrows hit them.

Amroha News: अग्निबाण लगते ही धराशायी हुए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The effigies of Ravana, Kumbhkaran and Meghnath collapsed as soon as the fire arrows hit them.
अमरोहा। जिलेभर में विजयी दशमी का पूर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के दशहरा ग्राउंड पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। पुतले धू-धूकर जल उठे। वहीं, सतरंगी आतिशबाजी की छटा देखने लायक थी। वातावरण में श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही रामलीला में मंगलवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। जिसके बाद दोनों सेनाएं मैदान में उतर आईं। राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। विभीषण के कहने पर प्रभु राम ने रावण की नाभि में बाण छोड़कर बुराई का अंत कर दिया। इसके बाद पुतला दहन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह और पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने संयुक्त रूप से अग्निबाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया। इससे पहले एडीएम सुरेंद्र सिंह और एएसपी राजीव कुमार ने कुंभकरण के पुतले का दहन किया। वहीं सीओ सिटी विजय कुमार राणा और एसडीएम सदर प्रतिभा सिंह ने अग्निबाण छोड़कर मेघनाद के पुतलों का दहन किया। पुतलों के धू-धूकर जलते ही चारों तरफ श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद नैना आर्ट ग्रुप मुरादाबाद के कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर व मनमोहक प्रस्तुति देर रात तक दी। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विशाल गोयल, कमेटी के संरक्षक रमेश कालू, रमेश चंद्र गोयल, रविराज सरन, अनिल टंडन, अजय कुमार, विनोद गुप्ता, विजय शंकर अग्रवाल, महामंत्री शार्दुल अग्रवाल, कुंवर विनीत अग्रवाल, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे। मेले की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन ने की।
विज्ञापन


शाम ढलते ही मैदान में जुटी भीड़
अमरोहा। दशहरा ग्राउंड पर आयोजित रामलीला मेला शाम ढलते ही गुलजार हो उठा। शहर और आस-पास के क्षेत्रों की महिला पुरुष और युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। जहां दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। वहीं, महिलाओं ने घर गृहस्थी के सामान की खरीदारी की। चाट पकौड़ी खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूधिया रोशनी में जगमगा उठा रामलीला मैदान
दशहरा ग्राउंड पर चल रही रामलीला में प्रकाश व्यवस्था का उचित प्रबंध किया गया। दशहरा ग्राउंड से लेकर रास्ते पर बिजली की झालर और प्रकाश की व्यवस्था की गई। दूधिया रोशनी में रामलीला ग्राउंड जगमगा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed