फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The driver responsible for the death of the student was arrested

Amroha News: छात्र की मौत का जिम्मेदार चालक पकड़ा

Sun, 04 Jun 2023 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 04 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The driver responsible for the death of the student was arrested
मंडी धनौरा। थाना पुलिस ने छात्र भूपेंद्र की मौत के जिम्मेेदार कार चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने चालक की निशानदेही पर कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद चांदपुर मार्ग पर स्थित गांव रसूलपुर माफी के पास एक तेज रफ्तार कार ने गांव रामपुर नजराना निवासी छात्र भूपेंद्र की टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया था। भूपेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने भूपेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि छात्र के पिता महेश की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने रसूलपुर चौकी पर लगे सीसीटीवी से कार की शिनाख्त की। शनिवार को पुलिस ने कार चालक मौहम्मद ओवेश बदर पुत्र बदरउददीन निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली व स्थायी पता मोहल्ला काजीजादगान चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया। कार भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed