फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The doctor who arrived from Pilibhit Tiger Reserve saw the condition of the leopard

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से पहुंचे डॉक्टर ने देखा तेंदुए का हाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The doctor who arrived from Pilibhit Tiger Reserve saw the condition of the leopard
ग्रामीणों के हमले घायल तेंदुए की हालत में काफी सुधार हुआ है। तेंदुआ अब पिंजरे में चलने लगाहै। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डॉ.दक्ष गंगवार ने यहां पहुंचकर तेंदुए का स्वास्थ्य चेक किया। अब तेंदुए को कानपुर, लखनऊ या इटावा भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में ग्रामीणों ने तेंदुए को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया था। इस मामले में वन विभाग के दरोगा ने ग्यारह नामजद समेत 161 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। फिलहाल तेंदुए का उपचार जटी वन स्थित डीएफओ कार्यालय परिसर में चल रहा है। तीन दिन से पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। जिसके बाद तेंदुए की तबीयत में काफी सुधार हुआ है। तेंदुआ पिंजरे में चल फिरने लगा है। वही शुक्रवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डॉ दक्ष गंगवार अमरोहा पहुंचे। यहां उन्होंने तेंदुए का स्वास्थ्य चेक किया। डीएफओ देवमणि मिश्र ने बताया कि तेंदुआ का स्वास्थ्य अभी जंगल में छोड़ने लायक नहीं हुआ है। इसलिए उसे कानपुर, लखनऊ या इटावा भेजने की तैयारी की जा रही है। हो सकता है शनिवार को तीनों में से एक स्थान पर तेंदुए को भेज दिया जाएगा। उसके बाद यहां मौजूद डॉक्टर तेंदुए का इलाज करेंगे और बिल्कुल स्वस्थ होने के बाद उसे किसी टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed