{"_id":"699225adf33bcc6976009aac","slug":"the-diversion-ended-three-hours-ahead-of-schedule-and-vehicles-began-plying-on-the-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157524-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समय से तीन घंटे पहले ही खत्म हुआ डायवर्जन, हाईवे पर दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समय से तीन घंटे पहले ही खत्म हुआ डायवर्जन, हाईवे पर दौड़ने लगे वाहन
विज्ञापन
अमरोहा। महाशिवरात्रि को लेकर हाईवे पर लागू किया गया रूट डायवर्जन प्लान रविवार की दोपहर प्लान तय समय से तीन घंटे पहले ही खत्म कर दिया गया। शनिवार की रात करीब एक बजे ट्रैफिक को वनवे कर दिया गया था। कांवड़ियों की भीड़ कम होते ही जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया। अब हाईवे की दोनों लेने पर सभी तरह वाहन दौड़ने लगे हैं।
कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने बारह फरवरी की रात से रूट डायवर्जन लागू किया था। इस प्लान के तहत दिल्ली की ओर से मुरादाबाद को जाने वाली लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित किया गया था, जबकि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर दोनों तरफ के वाहन चल रहे थे। प्लान के तहत ट्रक, डीसीएम, कैंटर समेत तमाम माल से लदे भारी और मध्यम वाहनों को नेशनल हाईवे से आने से रोक कर दूसरे वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा था। वहीं बाइक, कार, छोटा हाथी, रोडवेज, टैक्सी व इमरजेंसी वाहन यथावत धीमी गति से चल रहे थे।
रविवार को महाशिवरात्रि थी। दोपहर तक तमाम कांवड़िया गंगाजल लेकर अपनी मंजिल तक पहुंच गए। मुरादाबाद के सैकड़ों कांवड़िया ब्रजघाट से गंगा जल लेकर लौटे। करीब 12 बजे तक हाईवे पर सन्नाटा पसर गया, जिसके बाद प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान को खत्म कर दिया और सभी वाहनों को हाईवे पर चलने की अनुमति दे दी। इसके बाद दिल्ली से मुरादाबाद और मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन पर वाहन दौड़ने लगे।
विज्ञापन
टीएसआई अनुज मलिक ने हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या कम होने के बाद करीब बारह बजे सभी तरह के वाहनों को चलने की अनुमति दे दी गई है।