फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The district head of the women's wing of a political party was raped on the pretext of marriage

Amroha News: शादी का झांसा देकर एक राजनीतिक दल के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष से दुष्कर्म

Wed, 22 Jan 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 Jan 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The district head of the women's wing of a political party was raped on the pretext of marriage
अमरोहा। एक राजनीतिक दल के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के साथ मंडी धनौरा के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए। ब्लैकमेल कर 60 हजार रुपये हड़प लिए। अब आरोपी 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। मामला एसपी के सामने पहुंचा, तो उन्होंने संबंधित दरोगा को फटकार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एक राजनीतिक दल की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष है। आरोप है कि करीब एक साल पहले गजरौला में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात मंडी धनौरा के मोहल्ला चामुंडा कलाली रोड के रहने वाले कपिल कश्यप से हुई थी। आरोप है कि कपिल ने महिला जिलाध्यक्ष के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और प्रेमजाल में फंसा लिया। सात अक्तूबर 2024 की शाम सात बजे अमरोहा नगर में एक धार्मिक स्थल पर घूमने के बहाने मोहल्ला किशनगढ़ दोस्त के कमरे पर ले गया और नशीला जूस पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कपिल ने महिला जिलाध्यक्ष के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। कपिल लगातार ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने 60 हजार रुपये भी हड़प लिए। अब 50 हजार रुपये की और मांग कर रहा है। महिला जिलाध्यक्ष ने रुपये देने से इन्कार किया तो उसके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कपिल अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने नौ जनवरी को मामले की शिकायत वासुदेव चौकी इंचार्ज की थी। लेकिन, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार
मंगलवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और आत्महत्या करने की धमकी दी। एसपी अमित कुमार आनंद ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेकर संबंधित चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई। साथ ही नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज तोमर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी पंकज त्यागी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कपिल कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाद में पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।

- महिला अपराध को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित चौकी प्रभारी की कार्यशैली की जांच कराई जाएगी। अगर पीड़िता के आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।-अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article