{"_id":"67f9775f2aeda1e5b10eaac1","slug":"the-district-got-21-ambulances-patients-will-get-convenience-jpnagar-news-c-284-1-jpn1004-137830-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले को मिलीं 21 एंबुलेंस, मरीजों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले को मिलीं 21 एंबुलेंस, मरीजों को होगी सहूलियत
Sat, 12 Apr 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
शासन से जिले को 21 नई एबुलेंस मिली हैं। इससे मरीजों, घायलों व गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत होगी। शुक्रवार को एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो व डीएम निधि गुप्ता वत्स ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।
सीएमओ डॉ एसपी सिंह ने बताया कि जिले में मरीजों की सहूलियत के लिए शासन से 21 एंबुलेंस मिलीं है। जिनकाे शुक्रवार को एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों और डीएम निधि गुप्ता वत्स ने झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया। डॉ. ढिल्लो ने कहा कि मरीजों को अच्छी सुविधा देने के लिए शासन स्तर से नई एंबुलेंस को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी अच्छे सुधार किए हैं, जैसे आयुष्मान योजना से निशुल्क पांच लाख तक का उपचार और सड़क दुर्घटना बीमा और 70 उम्र से अधिक वालों का उपचार आदि योजनाओं के अंतर्गत कार्य किया है। जिससे लाखों मरीजों को लाभ मिला है।
एंबुलेंस के नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में 41 एंबुलेंस पहले से ही है, अब 21 और मिलने से काफी सहूलियत मिलेगी। जिनको आवश्यकता अनुसार सीएचसी समेत अन्य प्वाइंटों पर तैनात किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह मौजूद रहे।