{"_id":"69a5e07d728b099d88054c5a","slug":"the-district-created-history-with-100-result-in-the-national-scholarship-examination-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-158586-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम से रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम से रचा इतिहास
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार को घोषित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) के परिणाम में अमरोहा जिले ने पहली बार शानदार उपलब्धि दर्ज की है। जिले ने पहली बार शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करते हुए 198 सीटों के सापेक्ष 194 छात्र-छात्राओं का चयन सुनिश्चित किया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग की चार सीटें खाली रह गईं।
चयनित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभ मिलेगा। उन्हें प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह राशि प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये होगी। यह छात्रवृत्ति उनकी आगे की पढ़ाई में महत्वपूर्ण सहायक होगी।
नोडल अधिकारी राजदीप सिरोही ने बताया कि 194 छात्र-छात्राओं की सफलता ने जिले की शैक्षिक प्रगति को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जिले के लिए गौरव का विषय है। परिणाम में संविलियन विद्यालय अल्लीपुर खादर के बच्चों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इस विद्यालय से आठ छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन
चयनित छात्रों में अंजलि, शिवानी, राजकुमारी, सोनम, खुशी, सोनाक्षी, नाजिश और हर्षित शामिल हैं। संविलियन विद्यालय गफ्फारपुर से अंशु, अवनीश और अर्चना का चयन हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय दाऊद सराय से रिंकल, मोनिका, वैष्णवी और सचिन कुमार भी सफल रहे। संवाद