{"_id":"6349c2a3a394b035e2551264","slug":"the-department-was-duped-of-one-and-a-half-lakh-rupees-by-rigging-the-meter-dhanaura-news-mbd444386953","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर में हेराफेरी कर विभाग को डेढ़ लाख रुपये का चूना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर में हेराफेरी कर विभाग को डेढ़ लाख रुपये का चूना लगाया
विज्ञापन
बछरायूं। बिजली विभाग में कर्मचारियों द्वारा घोटाला किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बिजली मीटर में हेराफेरी कर विभाग को एक लाख 55 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। मामले की शिकायत पर हुई जांच में गड़बड़ी सामने आ गई। जांच में एसडीओ, सहायक अभियंता मीटर, जेई व बिल लिपिक की लापरवाही सामने आई है। अधिशासी अधिकारी ने जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को भेज दी है।
कस्बा निवासी जुगून सिंह ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की थी कि मोहल्ला चौधरियान निवासी परवेज के बिजली मीटर में हेराफेरी कर विभाग को एक लाख 55 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है। एक्सईन ने इसकी जांच उपखंड अधिकारी नरेश कुमार को सौंपी। विभाग के मुताबिक बछरायूं कस्बा सर्वाधिक हानि वाले फीडर में से एक था। वहां बाहर के कर्मचारी बुलाकर उपभोक्ताओं के मीटर की जांच की गई। करीब 85 मीटरों में रीडिंग रुकी थी। विभाग ने मीटर में दर्ज रीडिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को बिल भेज दिए।
इनमें से एक बिल परवेज का भी था। जुगनू सिंह द्वारा की गई शिकायत की जांच एसडीओ द्वारा की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। बताया जाता है कि मीटर में स्टोर 15364 रीडिंग को घटाकर 1107 कर दिया गया। उसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मीटर उतार कर कनेक्शन को स्थाई रूप से हटाने के लिए भेज दिया। जांच की गई तो वह मीटर विभाग की लैब में भी नहीं मिला। जांच अधिकारी ने बछरायूं के उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता मीटर, अवर अभियंता व बिल लिपिक की लापरवाही की वजह से विभाग को एक लाख 55 हजार रुपये की वित्तीय हानि मानते हुए रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को भेजी है। अधिशासी अभियंता गुरमीत सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता को भेज दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक माह पहले भी कनेक्शन देने में कम लंबाई दर्शाकर विभाग को दो लाख रुपये से अधिक का चूना लगाने का मामला सामने आया था। उसमें तत्कालीन जेई से वसूली किए जाने की संस्तुति की गई है।