फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The darkness on the city streets will be dispelled with an investment of two crore rupees.

Amroha News: दो करोड़ से दूर होगा शहर की सड़कों का अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The darkness on the city streets will be dispelled with an investment of two crore rupees.
अमरोहा। शासन के निर्देश पर सेफ सिटी परियोजना के तहत अमरोहा नगर पालिका में तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दो करोड़ रुपये से शहर की सड़कों का अंधेरा दूर किया जाएगा। एक करोड़ रुपये से शहर में महिलाओं के लिए पिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से सुनसान इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शासन ने प्रदेश की 58 नगर निकायों के साथ अमरोहा पालिका को भी इस परियोजना में शामिल किया है।
विज्ञापन

पालिका का सीमा विस्तार के बाद 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव शामिल हुए हैं। सीमा विस्तार के बाद पालिका का दायरा 40 वार्डों में विभाजित हो गया है। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शासन ने नगर में उपलब्ध सरकारी और पालिका संपत्तियों की एसेट मैपिंग की जानकारी मांगी थी। योजना को कायदे से लागू किया जा सके। शहर के विकास को पंख लगेंगे।
विज्ञापन

आदर्श स्मार्ट नगर में चयन होने से पालिका की सेवाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। शहरवासियों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, गृहकर व जलकर, व्यावसायिक लाइसेंस जैसी सुविधाएं घर बैठे ऑनलाइन मिल रही हैं। इसके अलावा शिकायत निवारण प्रणाली, फीडबैक सिस्टम और कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क, बिजली, पेयजलापूर्ति, सफाई व प्रकाश व्यवस्था, पार्कों का निर्माण, ओपन जिम आदि मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट और शहर की यातायात व्यवस्था महानगरों की तरह मजबूत की जा रही है। इसके तहज टीपी नगर चौराहा, अटल चौक, बंबूगढ़ चौराहा और गांधी मूर्ति का सौंदर्यीकरण किया गया है। अब नगर के नौगांवा सादात रोड, कैलसा बाइपास रोड, कांठ रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed