फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The crowd of devotees jammed the highway, vehicles were stuck for an hour

Amroha News: श्रद्धालुओं की भीड़ से हाईवे जाम, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन

Sun, 01 Dec 2024 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The crowd of devotees jammed the highway, vehicles were stuck for an hour
ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : संभल
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से दिल्ली हाईवे पर जाम लग गया। ब्रजघाट गंगा पुल पर लगे जाम में वाहन फंस गए। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।
रविवार को अमावस्या होने के कारण ब्रजघाट गंगा में स्नान करने आए श्रद्धालुओं के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सार्वजनिक वाहनों से आने जाने वाले श्रद्धालुओं को उतारने और चढ़ाने के लिए गंगा पुल पर वाहन रोकने पड़े। उधर, जो श्रद्धालु अपने वाहनों से आए थे, उन्होंने भी कारों, बाइकों को बेतरतीब तरीके से इधर-उधर खड़ा किया। जल्दी निकलने के चक्कर में जहां मौका मिला, वहां से कोशिश की गई। ऐसे में हाईवे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में गंगा पुल पर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। इसके बाद वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी थी। इसका कारण वाहनों रफ्तार कम होने के कारण रेंग-रेंगकर गुजरते रहे। पुलिस द्वारा व्यवस्था बनवाकर वाहनों को निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed