फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The cows died due to lack of blood and dehydration

Amroha News: खून की कमी और डिहाइड्रेशन से हुई थी गायों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
The cows died due to lack of blood and dehydration
अमरोहा। हसनपुर की कान्हा गोशाला में गायों की मौत के मामले में पशु चिकित्सकों ने मृत गायों का पोस्टमार्टम किया। जिसमें गायों की मौत का कारण खून की कमी और डिहाइड्रेशन बताया है। बृहस्पतिवार को सात गायों की मौत एवं जिंदा गाय को दबाने के मामले में ईओ को निलंबित किया गया था। वहीं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए लिखा गया था।
विज्ञापन

हसनपुर स्थित पालिका द्वारा संचालित कान्हा गोशाला में बुधवार की रात सात गायों की मौत हो गई थी। जिनको रात के समय दफनाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। जहां एक जिंदा गाय को भी दफनाने पर कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। डीएम, एसपी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। वहीं, डीएम ने मृत गायों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम ने बताया कि पोस्टमार्टम में गायों की मौत का कारण खून की कमी, डिहाइड्रेशन और अधिक उम्र होना बताया गया है। उधर, घटना के बाद डीएम ने सभी गोशालाओं में गर्मी को देखते हुए पानी का उचित प्रबंध, धूप से बचाव व हवा की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

गर्मियों में इन बातों का रखे ध्यान

1. पशुओं को दिन के समय सीधी धूप से बचाएं, उन्हें बाहर चराने न ले जाएं।

2. हमेशा पशुओं को बांधने के लिए छायादार और हवादार स्थान का ही चयन करें।

3. पशुओं के पास पीने का पानी हमेशा रखें।

4. पशुओं को हरा चारा खिलाएं।

5. यदि पशुओं में असामान्य लक्षण नजर आते हैं तो नजदीकी पशुचिकित्सक से संपर्क करें।

6. यदि संभव हो तो डेयरी शेड में दिन के समय कूलर, पंखे आदि का इस्तेमाल करें।

7. पशुओं को संतुलित आहार दें।

8. अधिक गर्मी की स्थिति में पशुओं के शरीर पर पानी का छिड़काव करें।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed