{"_id":"656257594629bc4523098635","slug":"the-cousin-grabbed-rs-320-lakh-given-in-the-land-statement-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-9281-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चचेरे भाई ने जमीन के बयाने में दिए 3.20 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चचेरे भाई ने जमीन के बयाने में दिए 3.20 लाख हड़पे
विज्ञापन
अमरोहा। चचेरे भाई ने जमीन के बयाने के लिए दिए 3.20 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो उनसे मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मामला देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर का है। यहां नेमपाल का परिवार रहता है। नेमपाल ने बताया कि बीते दिनों उनके चचेरे भाई दीपक कुमार ने अपनी दस बीसा जमीन का सौदा चार लाख रुपये में तय किया था। बयाने में 3.20 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि दीपक अब न तो जमीन का बैनामा कर रहा है और न ही उसने रुपये वापस किए हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए दीपक पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अंजलि कटारिया ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
-- -- -