{"_id":"665f91a64a378d7b3d0c7074","slug":"the-couple-consumed-poison-the-woman-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-119784-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दंपती ने जहर खाया, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दंपती ने जहर खाया, महिला की मौत
विज्ञापन
गजरौला। दंपती द्वारा संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने से महिला की मौत हो गई। पति मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस कार्रवाई बिना महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां निवासी एक ग्रामीण फौज से सेवानिवृत्त है। बताया जा रहा है कि कई दिन से उनके घर में कलह चल रही थी। जिससे तंग आकर उन्होंने व उनकी पत्नी ने सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दंपती को तुरंत मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर उनके पति की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी ने शिकायत भी नहीं की। कोई तहरीर भी नहीं मिली।
-- -- --