{"_id":"67b8e18ecf119b56f10e36b6","slug":"the-couple-cheated-rs-55-lakh-on-the-pretext-of-giving-a-job-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-134786-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौकरी का झांसा देकर दंपती ने साढ़े पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौकरी का झांसा देकर दंपती ने साढ़े पांच लाख ठगे
Sat, 22 Feb 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मदरसे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दंपती ने युवक से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। युवक को फर्जी नियुक्तिपत्र भी दे दिया। पीड़ित नौकरी के लिए संबंधित मदरसे में पढ़ाने गया तो उसे पता चला कि इस नाम का कोई मदरसा ही नहीं है। आरोपियों ने बाद में मदरसा खोलने को कहा, लेकिन कुछ समय बाद बातचीत बंद कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव हादीपुर के अबरार अहमद का परिवार अमरोहा के मोहल्ला इकरार नगर में रहता है। जनवरी 2017 में अबरार की मुलाकात मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा खास निवासी गुड्डू से हुई थी। गुडडू ने आश्वासन दिया कि वह उसकी नौकरी मदरसे में लगवा देगा। इसके एवज में उसे साढ़े पांच लाख रुपये देने होंगे।
इस पर अबरार ने 26 मार्च 2017 को अपने प्रमाणपत्र व 1.50 लाख रुपये गुड्डू दे दिए। 15 मई 2017 को अबरार ने गुडडू की पत्नी शबाना को एक लाख रुपये दिए। इसके बाद फिर 18 मई 2017 को भी उसने उधार लेकर ढाई लाख रुपये आरोपी दंपती को दिए। 30 जून 2017 को गुड्डू व शबाना अबरार की दुकान पर आए और उसे फर्जी नियुक्तिपत्र दिया। साथ ही शेष 30 हजार रुपये भी आरोपी ले गए। उक्त नियुक्तिपत्र मदरसा गौसे पाक बगदादी सरकड़ा खास के नाम से था। जब अबरार नियुक्तिपत्र लेकर वहां गया तो वहा कोई मदरसा नहीं था। केवल दो कमरों में बच्चों को बैठकर पढ़ाया जाता है। जब उसने रुपये वापस मांगे तो कहा कि जल्द ही मदरसे को अनुमति मिलने पर नौकरी दे दी जाएगी। अबरार ने रकम वापस लेने की मांग की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि इस मामले में गुड्डू व शबाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।