फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The connection of the gang of blackmailing the elderly in Israel related to Amroha

अमरोहा से जुड़ा इस्राइल में बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने के गिरोह का कनेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The connection of the gang of blackmailing the elderly in Israel related to Amroha
अमरोहा। देशभर में फैला साइबर ठग गिरोह विदेश में रहने वाले भारतीयों को भी अपना शिकार बनना शुरू कर दिया है। ठगों ने इस्राइल में रहने वाले महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग की अश्लील वीडियो बनाकर जाल में फंसा लिया। आरोपी उनको ब्लैकमेल कर मोटी धनराशि हड़पने की कोशिश में हैं। आरोपी उनसे अब तक 12 हजार रुपये ठग लिए हैं, जबकि 31 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित ने इस्राइल में पुलिस से शिकायत की, तो साइबर ठगों का कनेक्शन अमरोहा से जुड़ा पाया गया। आरोपियों ने जिस खाते में रुपये डलवाए थे, वह अमरोहा स्थित एक निजी बैंक की शाखा का है। पीड़ित ने एसपी को फोन कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मूलरूप से महाराष्ट्र के डोम्बिवली निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति पत्नी और बच्चों के साथ पांच साल से इस्राइल के बीरशेबा में रहते हैं। वह इजराइल नौकरी करते हैं। उनका कआरोप है कि 15 दिन पहले निशा अग्रवाल नाम की महिला की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी। महिला लगातार मैसेज कर रही थी, लिहाजा उससे बात होने लगी। झांसे में लेकर उसने व्हाट्सएप नंबर ले लिया और उसके बाद वीडियो कॉल करने लगी। इस दौरान महिला ने वीडियो कॉल कर उनकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। महिला के साथ अन्य कई लोग भी जुड़े हैं। आरोपियों ने उनसे 53 हजार रुपये की की। बदनामी के डर से पीड़ित ने 12 हजार रुपये आरोपियों के खाते में डलवा भी दिए थे। इस बीच उन्होंने घटना की जानकारी इस्राइल पुलिस को दी। पीड़ित के मुताबिक जिस खाते में रुपये डाले गए थे वह अमरोहा स्थित निजी बैंक की एक शाखा का है। जबकि आरोपियों का मोबाइल नंबर पश्चिम बंगाल का है। मामला दो देशों से जुड़ा होने के कारण इस्राइल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई से इनकार कर दिया। लिहाजा पीड़ित ने अमरोहा एसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी और कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में आया है। वैसे तो मामला इस्राइल का है, लेकिन अगर कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-पूनम एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed