फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Congress party submitted a memorandum demanding the restoration of MNREGA.

Amroha News: कांग्रेस ने मनरेगा को बहाल करने की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The Congress party submitted a memorandum demanding the restoration of MNREGA.
मंडी धनौरा। कांग्रेस की ओर से मनरेगा को बहाल किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन बीडीओ को साैंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदल कर वीबी जी राम जी किए जाने की पीछे राजनीतिक साजिश है।
विज्ञापन

ब्लाॅक अध्यक्ष मानव त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसील में नारेबाजी की। मानव त्यागी ने कहा कि मनरेगा एक कानूनी गारंटी थी। जो मजदूरों को अपने ही गांव में रोजगार देने का काम करती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों को बर्बाद करने के लिए मनरेगा को समाप्त कर नई वीबी जी राम जी योजना लागू कर दी। उनका कहना था कि यह योजना मजदूरों के हित में नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत गरीब मजदूर लोगों को गारंटी रोजगार मिलता था। लेकिन भाजपा सरकार पूंजीपतियों के दबाव में मनरेगा को समाप्त कर नई योजना लागू कर दी। इसका कांग्रेस पार्टी जमकर विरोध करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। मौके पर इंद्रपाल सिंह, राजकुमार अरूण, महीपाल सिंह, अमरजीत देवल, सुधीर त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed