फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The condition of the road connecting more than 12 villages is dilapidated.

Amroha News: 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की हालत जर्जर

Wed, 27 Nov 2024 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The condition of the road connecting more than 12 villages is dilapidated.
12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की हालत जर्जर - फोटो : अमरोहा
मंडी धनौरा (अमरोहा)। एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की हालत बेहद दयनीय हो गई है। जल निकासी का इंतजाम नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। बरसात के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों से मार्ग की मरम्मत व पानी की निकासी का प्रबंध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

धनौरा-शेरपुर मार्ग पर स्थित ग्राम कैसरा से ततारपुर गर्बी को जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। इस मार्ग पर मरगूबपुर, तोमड़ा, चौहड़पुर बगद, घेरकुंडा, सुजमना, ढयोटी, मोहनपुर, मूंढाखादर आदि गांवों के लोग आते जाते हैं। कैसरा से दक्षिण दिशा की ओर बने मकानों के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इस वजह से सारा पानी सड़क पर ही भर जाता है। सड़क की साइड ऊंची हो गई हैं और पानी भरने की वजह से गड्ढे हो गए हैं। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहनों से दूर पैदल भी निकलना मुश्किल है। इन दिनों गन्ने का सीजन चल रहा है। किसानों की गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी कीचड़ में नहीं निकल पा रही है। मजबूरी में किसानों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर काट कर मिल जाना पड़ रहा है। सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय विधायक, सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष को सड़क की मरम्मत व पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा गया है। रूद्रप्रताप सिंह ग्राम प्रधान कैसरा
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो साल से मार्ग की हालत जर्जर है। कई बार इसके बारे में शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सचिन चौधरी ग्राम ततारपुर
गन्ने से लदी भैंसा बुग्गी कीचड़ में नहीं निकल पा रही है। किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समरपाल सिंह चौहड़पुर बगद
जनप्रतिनिधियों को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। ग्रामीण इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई भी नेता इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जाेगेंद्र सिंह, मरगूबपुर
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed