फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The concern of the Forest Department increased due to the sighting of crocodiles in Tigri Ganga.

तिगरी गंगा में घड़ियाल दिखाई देने से वन विभाग की चिंता बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The concern of the Forest Department increased due to the sighting of crocodiles in Tigri Ganga.
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गंगा में घड़ियाल दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में डूब गए। गंगा किनारे घड़ियाल को ग्रामीणों ने दूर से ही देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। मगर तब तक घड़ियाल ओझल हो गया था। घड़ियाल से जहां ग्रामीण दहशत में हैं, वहीं वन विभाग की भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तिगरी गांव के ग्रामीण नाव से गंगा पार कर खेतों में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दूसरे किनारे पर रेत में पड़े घड़ियाल पर पड़ी। घड़ियाल को देख डर गए। दहशत में डूबे ग्रामीणों की उसकी तरफ जाने की हिम्मत नहीं पड़ी। उन्होंने दूर से ही देख वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना पाकर वन दरोगा राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घड़ियाल पानी में ओझल हो गया था। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि गंगा में काफी घड़ियाल हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले में स्नान करने वाले श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए वह सभी उपकरणों से लैस हो घाटों पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed