फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The cold made me uncomfortable

Amroha News: न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी, ठिठुरन बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The cold made me uncomfortable
अमरोहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर लोगों को बेहाल कर रही है। शीतलहर के बीच बृहस्पतिवार को गलन और बढ़ गई। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक और न्यूनतम दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है लेकिन सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। दिनभर चली शीतलहर ने गलन वाली सर्दी को बढ़ा दिया है। उधर, तड़के कोहरे के कारण यातायात पर भी इसका असर रहा। इसमें सबसे अधिक दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।
विज्ञापन

सर्द हवा ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार को पारा अधिकतम 18 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे ठंड के साथ सुबह-शाम गलन भी बढ़ गई। सुबह में करीब 12 बजे तक कोहरा रहा, इसके बाद मौसम साफ हो गया। थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। धूप बेअसर रही। दिनभर ठिठुरन महसूस हुई। इसके बाद शाम ढलते ही गलन का अहसास हुआ।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। ठंड का असर भी अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed