फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The CO recorded the statements of the constables accused of extorting money from a businessman.

Amroha News: कारोबारी से वसूली के आरोप में घिरे सिपाहियों के सीओ ने दर्ज किए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The CO recorded the statements of the constables accused of extorting money from a businessman.
अमरोहा। नगर कोतवाली के तीन सिपाहियों पर लगे कारोबारी से अवैध वसूली करने आरोप की जांच लगातार जारी है। तीनों सिपाहियों के बयान सीओ ने अपने ऑफिस में बुलाकर दर्ज किए हैं। उधर, पीड़ित मांस कारोबारी का आरोप है कि कोतवाली और एसओजी से जुड़े पुलिसकर्मी लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

मांस बिक्री का लाइसेंस निलंबित करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत डीआईजी से करने की बात कही है। उधर, पीड़ित कारोबारी के बुधवार को सीओ के सामने बयान दर्ज नहीं हो सके। चर्चा है कि कारोबारी को बुलाया गया था इसके बाद कारोबारी सीओ कार्यालय के पास पहुंच भी गए थे लेकिन उन्हें दोबारा फोन करके बुलाने की बात कह कर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा में मांस की दुकान चलाने वाले उवैद का आरोप है कि करीब एक माह पहले नगर कोतवाली में तैनात तीन सिपाही उवैद की दुकान पर पहुंचे और उन्हें पकड़कर कोतवाली ले गए। तीनों ने किसी परिचित से मांस मंगाकर फर्जी मुकदमा लिखने की धमकी दी। सिपाहियों ने अपने किसी परिचित से मांस मंगाकर उवैद के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा दिया। इसके बाद सिपाहियों ने लाइसेंस निलंबित करवाने की धमकी दी और बचने के लिए दो लाख की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उवैद ने परिजनों से बात करके तीनों सिपाहियों को 1.2 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि मुकदमा लिखने के बाद थाने से ही जमानत दे दी गई लेकिन दूसरे दिन फिर तीनों सिपाही दुकान पर पहुंचे और पांच हजार रुपये की मांग करने लगे। उवैद ने रुपये देने से मना किया तो इलेक्ट्रॉनिक कांटा उठाकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली जाकर अपना इलेक्ट्रिक कांटा मांगा तो लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed