फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The CM may inaugurate Amroha's projects from Moradabad.

Amroha News: सीएम मुरादाबाद से कर सकते हैं अमरोहा की परियोजनाओं का लोकार्पण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The CM may inaugurate Amroha's projects from Moradabad.
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून को मुरादाबाद दौरे की संभावनाओं के बीच अमरोहा में भी प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मुरादाबाद से ही वर्चुअल माध्यम अथवा कार्यक्रम के दौरान अमरोहा की नवनिर्मित पुलिस लाइन, आश्रम पद्धति विद्यालय और अमरोहा व नौगावां सादात के नए तहसील भवनों का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि अभी तक शासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
जनपद में लंबे समय से निर्माणाधीन पुलिस लाइन का कार्य अब पूरी तरह पूरा हो चुका है। इसके अलावा अमरोहा और नौगावां सादात के नए तहसील भवन भी तैयार हैं, जबकि हसनपुर क्षेत्र में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं के लोकार्पण का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। पुलिस लाइन के लोकार्पण से पहले निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए गठित समिति भी अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। समिति में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया था। आमतौर पर लोकार्पण से पूर्व यह प्रक्रिया पूरी कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए अमरोहा प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शासन से कार्यक्रम मिलते ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल शासन से लोकार्पण संबंधी कोई अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जनपदवार कार्यक्रम जारी है, लेकिन अमरोहा की परियोजनाओं के उद्घाटन को लेकर अभी कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। ऐसे में प्रशासन शासन के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed