फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The cheque given in the agreement also bounced

Amroha News: पहले दहेज के लिए रिश्ता तोड़ा, फिर समझौते में दिया चेक भी हुआ बाउंस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
The cheque given in the agreement also bounced
अमरोहा। दहेज में मांग पूरी नहीं होने पर लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस कार्रवाई होने के डर से समझौते में चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता दो साल पहले रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी महबूब के साथ तय किया था। आरोप है कि शादी में स्प्लेंडर बाइक देने की बात हुई थी लेकिन, रिश्ता होने के बाद लड़के पक्ष ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। पीड़ित किसान ने विरोध किया तो आरोपियों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। किसान ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो आरोपी लड़के पक्ष ने खर्च हुए रुपयों के एवज में चेक दे दिया, जबकि 20 हजार रुपये नकद दिए थे। पीड़ित ने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित किसान इस मामले की शिकायत डीआईजी मुरादाबाद से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में महबूब और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed