{"_id":"64af0bdc15d8dba418028f34","slug":"the-caravan-is-a-caravan-of-open-manners-prof-wasim-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-965-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारवाने खुलूस अदब का कारवां है : प्रो. वसीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारवाने खुलूस अदब का कारवां है : प्रो. वसीम
Thu, 13 Jul 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा अदब का शहर है और यहां के हर काम में अदबी झलक देखने को मिलती है। इस शहर की मिट्टी से मुहब्बत की खुशबू आती है।
अदबी संस्था कारवाने खुलूस के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक मैंगो पार्टी दावते शहंशाह ए समर शीर्षक से धनौरा रोड स्थित बाग में आयोजित की गई। जिसमें देश के प्रख्यात शायरों, कवियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। संस्था के सचिव एम इस्लाम आलमी और प्रोफेसर नासिर नकवी ने अमरोहा के आम के इतिहास पर रोशनी डाली। अध्यक्ष महबूब हुसैन जैदी ने नामचीन शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी, अजहर इनायती, डाॅ. पापुलर मेरठी, डाॅ. मंसूर उस्मानी, डाॅ. शकील शम्सी, डाॅ. मुजाहिद फराज, न्यायधीश निजामुद्दीन, जस्टिस तनवीर वासफी, शायर अकील नोमानी, डाॅ मतीन सिद्दीकी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन अशजेय जैदी, नदीम अब्बास जैदी आदि का स्वागत किया।
पंडित भुवन शर्मा की किताब अकीदत के फूल का विमोचन भी प्रोफेसर वसीम बरेलवी और अजहर इनायती ने किया। प्रोफेसर वसीम बरेलवी ने कहा कि अमरोहा अदब का शहर है। यहां के हर काम में अदबी झलक देखने को मिलती है। इस शहर की मिट्टी से मुहब्बत की खुशबू आती है। कारवाने खुलूस अदब का कारवां है। समापन पर महबूब हुसैन जैदी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्य रूप से सरताज मंसूरी, हाजी इकरार अहमद अंसारी, इमदाद आबिदी, नवाब मुराद अली खां, मोनू यादव, सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा, कैप्टन अशर रजा तकवी आदि मौजूद रहे।