फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The car ran on the railway tracks after breaking the Bhanpur railway gate

भानपुर रेलवे फाटक को तोड़कर रेल की पटरियों पर दौड़ा दी कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The car ran on the railway tracks after breaking the Bhanpur railway gate
गजरौला(अमरोहा)। इंद्रा चौक से भानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कार सवार ने बंद किए गए भानपुर फाटक को तोड़ दिया। इतना ही नहीं हड़बड़ाहट में चालक ने रलवे की डाउन लाइन पर कार दौड़ा दी। घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक कार को छोड़ फरार हो गया। आरपीएफ ने कार को कब्जे में लिया है। उसकी नंबर प्लेट के जरिए कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना तड़के साढ़े चार बजे की है। आरपीएफ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि भानपुर रेलवे फाटक-44 बंद था। इसी बीच इंद्रा चौक की तरफ से तेज रफ्तार कार यूपी-81 बी ई 0 397 आई। थाना प्रभारी ने बताया कि शायद अंधेरा और कोहरा होने के कारण चालक को बंद फाटक नहीं दिखा। तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार कर फाटक को तोड़ दिया। हड़बड़ाहट में चालक कार को हाईवे की तरफ ले जाने की बजाय भटक गया। वह कार को रेलवे की डाउन लाइन पर ले आया। 50 मीटर से अधिक रेलवे लाइन पर कार को दौड़ते देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पेट्रोलमैन द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह व आरपीएफ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार को सूचना दी गई। खबर मिलते ही आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया। आरपीएफ ने कार को कब्जे में लिया। उसके अज्ञात चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि कार के जरिए उसके स्वामी एवं चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed