{"_id":"6709ba81c9f9e700c506bf24","slug":"the-canter-broke-the-railing-after-hitting-a-mini-bus-parked-on-the-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-127409-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर खड़ी मिनी बस को टक्कर मार कैंटर ने तोड़ी रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर खड़ी मिनी बस को टक्कर मार कैंटर ने तोड़ी रेलिंग
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
हाईवे पर मिनी बस को टक्कर मारकर कैंटर रेलिंग से जा टकराया, जिससे काफी दूर तक रेलिंग टूट गई। टक्कर लगने से मिनी बस का अगला हिस्सा भी नाला पार कर दूसरी ओर पहुंच गया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय मिनी बस में कोई नहीं था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाया।
गुरुग्राम निवासी किशन दीप शुक्रवार दोपहर परिवार के साथ मिनी बस से उत्तराखंड के जिम कार्बेट पार्क जा रहे थे। दोपहर 12:30 बजे नगर से तीन किमी दूर मुरादाबाद की दिशा में पहुंचने पर चालक विपिन कुमार ने मिनी बस हाईवे किनारे खड़ी कर दी। किशन दीप और परिवार के सभी सदस्य सामने एक होटल में खाना खाने लगे। शाहजहांपुर निवासी अमरीश गाजियाबाद से कैंटर में परचून का सामान लाद कर शाहजहांपुर जा रहा था। कैंटर अनियंत्रित होने से मिनी बस में टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा हाईवे पर बने गड्ढे को पार कर गया। कैंटर ने हाईवे की काफी दूर तक रेलिंग तोड़ दी। कैंटर चालक अमरीश घायल हो गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि दोनों वाहनों को हाईवे से हटवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।