{"_id":"694c31f9c9bb02055d0e09c2","slug":"the-businessman-who-fainted-due-to-gas-from-the-geyser-is-showing-improvement-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-154076-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गीजर की गैस से बेहोश हुए \nकारोबारी की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गीजर की गैस से बेहोश हुए कारोबारी की हालत में सुधार
विज्ञापन
अमरोहा। बाथरूम में नहाते समय गीजर की गैस से बेहोश हुए कारोबारी मोहम्मद नूर की सेहत में सुधार हुआ है। डॉक्टर ने उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। वहीं चौबीस घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी करने की बात कही है।
अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमदनगर में फुरकान अहमद के बेटे मोहम्मद नूर कपड़ा कारोबारी हैं। नूर के परिवार में पत्नी सबीना के अलावा दो बेटी और एक बेटा हैं। उनके घर में सर्दियों में गर्म पानी के लिए गैस गीजर का इस्तेमाल होता है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे वह नहाने के लिए बाथरूम में गए।
पानी गर्म करने के लिए उन्होंने गैस गीजर चला रखा था। नहाते समय अचानक कारोबारी मोहम्मद नूर का दम घुटने लगा। वह बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़े। बाथरूम में धड़ाम से गिरने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सबीना ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सबीना ने शोर मचाया। थोड़ी देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर कारोबारी नूर को बाहर निकाला और तुरंत जोया रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मोहम्मद नूर को दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने गीजर से निकली गैस के कारण ऑक्सीजन लेवल कम होने से दम घुटने की बात कही है। गनीमत रही गिरने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी ने शोर मचाया और समय रहते मोहम्मद नूर को इलाज मिल गया। वरना उनकी जान भी जा सकती थी।