{"_id":"64adb818bf8eb62e7c0f6df4","slug":"the-bull-killed-the-farmer-returning-from-the-neighbors-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-897-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पड़ोसी के घर से लौट रहे किसान को सांड़ ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पड़ोसी के घर से लौट रहे किसान को सांड़ ने मार डाला
Wed, 12 Jul 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। पड़ोसी के घर से लौटते रहे किसान होती सिंह (70) को रास्ते में सांड़ ने हमला कर मार डाला। इससे नाराज लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि सांड़ लगातार हमलावर हो रहे हैं लेकिन अधिकारी इनसे छुटकारा दिलाने के लिए कोई हल नहीं निकाल पा रहे हैं।
थाना क्षेत्र रहरा के गांव पौरारा में किसान होती सिंह(70) सोमवार शाम गांव के ही राम दत्त शर्मा के घर किसी काम से गए थे। रात करीब आठ बजे यहां से अपने घर लौट रहे थे। गांव में ही शिव मंदिर के पास से गुजरते समय सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने डंडों से सांड़ को दौड़ाया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उनकी की मौत हो गई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।