{"_id":"67d72dd3e620de78ef07a338","slug":"the-body-was-of-makendra-of-bijnor-he-was-murdered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-136137-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजनौर के मकेंद्र का था शव, की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजनौर के मकेंद्र का था शव, की गई थी हत्या
Mon, 17 Mar 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। होली के दिन हसनपुर में बावनखेड़ी-चकोरी मार्ग पर मिला शव जनपद बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी मकेंद्र सिंह (36 वर्ष) का था। हत्या कर शव को मिट्टी से छिपाने की कोशिश की गई थी। शिनाख्त होने पर परिजनों ने हसनपुर थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बावनखेड़ी-चकोरी मार्ग पर बाग के नजदीक मिट्टी से दबा युवक का शव मिला था। हाथ पर ओम और एमके लिखा हुआ था। सिर और मुंह पर तीन घाव के निशान थे। देखने से लग रहा था कि डंडों से पिटाई की गई है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। रविवार को बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने पहुंचकर शव की पहचान अपने बेटे मकेंद्र के रूप में की।
परिजनों ने हसनपुर थाना पुलिस को बताया कि मकेंद्र सिंह 13 मार्च की शाम स्कूटी से पड़ोस के गांव से दवाई लेने गए गया, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। जबकि स्कूटी गांव से कुछ दूरी पर मिल गई थी। मामले में शिवाला कलां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और पुलिस व परिजन मकेंद्र की तलाश में जुटे थे। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मकेंद्र राजस्थान के जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व एक बेटा छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।