फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of the taxi driver who drowned in the pond was found after 21 hours

Amroha News: तालाब में डूबे टैक्सी चालक का 21 घंटे बाद मिला शव

Sun, 10 Aug 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The body of the taxi driver who drowned in the pond was found after 21 hours
कांठ। गांव चैदरी अकबरपुर के 25 वर्षीय ट्रैक्सी चालक फरियाद की शुक्रवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। पीएसी 23वीं बटालियन की बी टीम ने 21 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, फरियाद शुक्रवार दोपहर पुलिया के पास बाढ़ के पानी से भरे तालाब में ट्यूब के सहारे नहा रहा था। तभी अचानक उसके हाथ से ट्यूब छूट गई और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया। पीएसी की टीम ने लंबी मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाला। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। फरियाद तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। इस दुखद घटना पर सपा विधायक कमाल अख्तर ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed