फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a youth from Naugaon was found in the field, he had been shot in the head

Amroha News: नौगांवा के युवक का था खेत में मिला शव, सिर में लगी थी गोली

Wed, 25 Jun 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 25 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Naugaon was found in the field, he had been shot in the head
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

शहबाजपुर गांव के पास गन्ने के खेत में मिला शव नौगांवा सादात क्षेत्र के गालिबबाड़ा गांव निवासी वाला दीपक (27) निकला। उसके सिर में गोली मारी गई थी। व्हाट्सएप पर मिले फोटो से पहचान करके परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या करने व शव को छिपाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल, पुलिस हत्या क्यों और किसलिए की और किसने की इसका पता लगाने में जुटी है।
सोमवार को रजबपुर क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के जंगल में गांव के ही जितेंद्र के गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा मिला था। सिर में गोली मारकर युवक की हत्या की गई थी। कपड़े गायब थे और सिर्फ अंडरवियर पहने था। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। सूचना पर एसपी अमित कुमार आनंद और सीओ सिटी शक्ति कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई थी। पूछताछ में लोगों ने मृतक को पहचाने से इन्कार कर दिया था। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीम में गठित की थीं। मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार के गहरे घाव भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके पहचान करने की अपील की थी। व्हाट्सएप पर फोटो देखकर नौगांवा सादात क्षेत्र के गालिबबाड़ा गांव के रहने वाले अनुज चौधरी ने गांव के ही रहने वाले सतेंद्र सिंह के बेटे दीपक के रूप में मृतक की पहचान की और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सतेंद्र परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
दो साल पहले भी चला गया था घर से 15 दिन पहले ही लौटा था :
मृतक के पिता सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि दीपक शराब पीने का आदी था। दो साल पहले उसे डांट दिया था, जिसके बाद वह घर छोड़कर चला गया था और करीब 15 दिन पहले ही लौटा था, लेकिन इसके बाद भी वह अकसर गायब रहता था।
मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात पर केस

सोमवार तड़के तीन बजे दीपक देहरादून में नौकरी करने जाने की बात कहकर कपड़ों का बैग और बाइक लेकर निकला था। उसने पिता सतेंद्र सिंह से तीन हजार रुपये भी लिए थे। इसके बाद किसी ने दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी। दीपक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। जबकि उसका कपड़ों से भरा बैग और बाइक गायब है। घर से निकलने के बाद दीपक कहां गया और किसने उसकी हत्या की। परिजन इससे अनजान हैं। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के पिता सतेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।


लूट के विरोध में तो नहीं की गई दीपक की हत्या
पिता सतेंद्र सिंह के मुताबिक दीपक घर से कपड़ों का बैग, तीन हजार और बाइक लेकर निकला था। लेकिन, जहां उसका शव मिला वहां उसका कपड़ों का बैग, तीन हजार और बाइक गायब है। शक है कि कहानी दीपक के साथ लूटपाट तो नहीं हुई। यह भी हो सकता है की लूटपाट के विरोध में दीपक की हत्या की गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed