{"_id":"6849e82017ea4b6dad0fc3ad","slug":"the-body-of-a-young-man-who-returned-from-delhi-was-found-hanging-from-a-tree-in-his-field-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141628-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अपने खेत में पेड़ से लटका मिला \nदिल्ली से लाैटे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अपने खेत में पेड़ से लटका मिला दिल्ली से लाैटे युवक का शव
Thu, 12 Jun 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव डींगरा निवासी शिवम त्यागी (22) का शव अपने ही खेत में एक पेड़ से लटका मिला है। वह दिल्ली में नौकरी करता था और मंगलवार शाम ही दिल्ली से आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव डींगरा के पास एक खेत में युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। युवक की पहचान गांव के ही शिवम त्यागी के रूप में हुई। जानकारी पर शिवम के परिजन भी मौके पर पहुंच। मृतक के पिता अरविंद त्यागी ने बताया कि शिवम दिल्ली में नौकरी करता था। वह मंगलवार शाम ही दिल्ली से आया था। घर पर कुछ देर रुकने के बाद वह गांव में चला गया था।
परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।