{"_id":"6a4579a66fbbe726340d1b48","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-near-mohaddinpur-village-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-167208-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोहददीनपुर गांव के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोहददीनपुर गांव के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव मोहददीनपुर के पास एक खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के पास ही एक बाइक खड़ी मिली है। माना जा रहा है कि बाइक मृतक की है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि थाना पुलिस को बुधवार की दोपहर बाद सूचना मिली कि गांव मोहददीनपुर के पास एक खेत में खड़े पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने वहां मौजूद लोगाें से मृतक के बारे में जानकारी की। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। सीओ ने बताया कि शव के पास ही जनपद बिजनौर से पंजीकृत नंबर की एक बाइक भी खड़ी मिली है। अनुमान है कि बाइक मृतक की हो सकती है। घटनास्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर जनपद बिजनौर का क्षेत्र शुरू हो जाता है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों से संपर्क कर रही है। -
-- -- -- -- -- -- -- -
युवाओंं में कम होती जा रही सहन शक्ति
मंडी धनौरा। युवाओं में सहन शक्ति लगातार कम होती जा रही है। छोटी छोटी बातों पर मौत को गले लगाने में उनको कोई हिचक नहीं हो रही है। बीते 10 दिन में क्षेत्र में पांच युवाओं ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
विज्ञापन
करीब 10 दिन पहले रविवार को एक गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उसके चार दिन बाद ही बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव देहरा चक में गौरव नामक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि गौरव द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव में मेडिकल छात्रा फंदे पर झूल गई। अभी इन युवाओं की मौत की सुर्खियां कम नहीं हुई थी। सोमवार को शेरपुर में गुड्डू नामक युवक फंदे से लटक गया। बीते 10 दिनों में पांच युवाओं द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त करना चिंता का कारण बनता जा रहा है।