{"_id":"61463a928ebc3ebeb708dd78","slug":"the-body-of-a-woman-missing-for-three-days-was-found-landing-in-the-ganges-hasanpur-news-mbd4031532195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता महिला का शव गंगा में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता महिला का शव गंगा में उतराता मिला
विज्ञापन
हसनपुर गांव हथियाखेड़ा निवासी खुबिया का फाइल फोटो,इसका शव गंगा में उतराता मिला।
- फोटो : HASANPUR
रुखालू। कोतवाली क्षेत्र में 3 दिन से गायब 55 वर्षीय महिला का शव उतराता मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को बाहर निकाला गया। बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन इसे आत्महत्या मान रहे हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गुर्जर के सामने शनिवार दोपहर को एक महिला का शव गंगा में उतराता मिला। शव की शिनाख्त हथियाखेड़ा निवासी 55 वर्षीय सुखिया देवी पत्नी लटूर सिंह के रूप में हुई। महिला 15 सितंबर से घर से गायब थी।
लटूर सिंह के मुताबिक घर से खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए कहकर निकली थी। लेकिन वापस नहीं पहुंची। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की थी। मटका ने अपने पीछे दो बेटे एवं एक बेटी को छोड़ा है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि तीन दिन से लापता महिला की गुमशुदगी थाने में दर्ज है। उसे तलाश किया जा रहा था। शव गंगा में उतराता हुआ मिला है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो