फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a retired home guard's son was found hanging in his house

Amroha News: रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे का घर में ही फंदे पर लटका मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
The body of a retired home guard's son was found hanging in his house
अमरोहा। फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड होमगार्ड अनिल सक्सेना के बेटे पंकज सक्सेना (45) का शव किराए के घर में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंकज सक्सेना मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी उषा के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी और दोनों बेटे भी मेहनत मजदूरी करते हैं। बड़ी बेटी की शादी एक साल पहले ही की थी। जबकि छोटी बेटी काजल उनके साथ घर में रहती है। शनिवार की दोपहर पंकज सक्सेना बाहर से घर आए और छोटी बेटी काजल को अपनी मां को बुलाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद पत्नी उषा और बेटी काजल घर वापस आए तो पंकज सक्सेना का शव घर में ही फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर मां-बेटी के होश उड़ गए। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी सबूत जुटाए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article