फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a newborn baby, wrapped in cloth, was found in the ruins of an abandoned school.

Amroha News: बंद पड़े स्कूल के खंडहर में कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The body of a newborn baby, wrapped in cloth, was found in the ruins of an abandoned school.
अमरोहा। बंद पड़े स्कूल के खंडहर में कपड़े में लिपटा नवजात का शव मिला है। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा था। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के करीब मोहल्ला कुरैशी स्थित चौपाल के पास स्थित बंद पड़े स्कूल के खंडहर भवन के करीब कुछ बच्चे खेल रहे थे। यहां पर उन्होंने कूड़े के ढेर पर कपड़े में लिपटे नवजात का शव देखा। उन्होंने बाहर जाकर शोर मचा दिया। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। नवजात का शव कपड़े में लिपटा हुआ था। उसके गले में दुपट्टा के फंदा था। चर्चा है कि किसी बिन ब्याही युवती ने बच्चे को जन्म दिया होगा। उसके बाद परिजनों ने बदनामी के डर से नवजात को यहां फेंक दिया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर भी पहुंच गए। मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed