{"_id":"67e5a1af05340fbce600a329","slug":"the-body-of-a-factory-worker-was-found-hanging-from-a-noose-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-136848-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फंदे से लटका मिला फैक्टरीकर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फंदे से लटका मिला फैक्टरीकर्मी का शव
Fri, 28 Mar 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी फैक्टरीकर्मी दिवाकर शर्मा (28) ने बृहस्पतिवार को घरेलू विवाद में आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जान देने से पहले दिवाकर शर्मा ने अपनी पत्नी को फोन किया था।
नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी रामेश्वर शर्मा का बेटा दिवाकर शर्मा गजरौला की एक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर था। उसके परिवार में पत्नी अंजू उर्फ हिरदेश शर्मा के अलावा तीन बच्चे हैं। करीब दस दिन पहले विवाद के चलते पत्नी तीनों बच्चों को लेकर अपने मायके बिजनौर चली गई थी। इसके बाद से दिवाकर शर्मा परेशान रहने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह दिवाकर शर्मा फैक्टरी गया था।
दोपहर में करीब डेढ़ बजे फैक्टरी से आने के बाद घर की गैलरी में शॉल का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।