फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body found in the Ramganga feeder canal was that of Dharmendra from Dingra village.

Amroha News: रामगंगा पोषक नहर में मिली लाश डींगरा गांव के धर्मेंद्र की थी

Wed, 24 Jun 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 24 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The body found in the Ramganga feeder canal was that of Dharmendra from Dingra village.
मंडी धनौरा। सोमवार की दोपहर बाद ग्राम दिसौरा में रामगंगा पोषक नहर में मिला शव क्षेत्र के ही गांव डींगरा निवासी धर्मेंद्र सिंह (22) का था। धर्मेंद्र गुरुग्राम में नौकरी करता था और बीते 20 जून की दोपहर बाद गुरुग्राम जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस धर्मेंद्र के नहर में डूबने की जांच कर रही है। उसका मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर में मिले शव की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर धर्मेंद्र के परिजनों को हुई। वे सोमवार की रात देर रात थाने पहुंचे और रामगंगा पोषक नहर में मिले शव को अपने भाई का बताया। मृतक के भाई पवन ने बताया कि धर्मेंद्र गुरुग्राम में नौकरी करता था। वह बीते 16 जून को गांव आया था। 20 जून की दोपहर बाद गुरुग्राम जाने के लिए घर से निकला था। पवन का कहना था कि उनको समझ नहीं आ रहा है कि गुरुग्राम जाने के लिए कह कर घर से निकला उसका भाई का शव रामगंगा पोषक नहर में कैसे मिला। हालांकि उसने इसके पीछे किसी साजिश से इंकार किया है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed