फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bodies of Pushpendra and Pritam were found in Haryana and near Saharanpur.

Amroha News: हरियाणा में पुष्पेंद्र और सहारनपुर के पास मिला प्रीतम का शव

Sat, 20 Sep 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The bodies of Pushpendra and Pritam were found in Haryana and near Saharanpur.
हसनपुर/रहरा (अमरोहा)। देहरादून में आई आपदा के बाद नदी में बहे गांव रहरा निवासी पुष्पेंद्र व पीतम के शव बृहस्पतिवार रात को मिल गए। पुष्पेंद्र का शव हरियाणा व प्रीतम का शव सहारनपुर के पास मिला। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मंगलवार तड़के करीब 5:18 पर भारी बारिश व बादल फटने के बाद रहरा निवासी पुष्पेंद्र, पीतम व पंकज बह गए थे। पंकज का शव पांच घंटे बाद ही मिल गया था।
विज्ञापन


रहरा गांव व आसपास के गांव के 11 मजदूर रक्षाबंधन से दो दिन बाद देहरादून के बाजावाला गांव में मजदूरी करने गए थे। परिजनों के मुताबिक वहां स्पिना नदी से बजरपुट निकाला जा रहा था जहां सभी काम करते थे। मंगलवार तड़के करीब 5:18 बजे भारी बारिश और बादल फटने से नदी में बाढ़ आ गई थी। इससे नदी में काम करते समय रहरा निवासी पुष्पेंद्र (20), पीतम (22) व पंकज (27) बह गए थे। पांच घंटे बाद पंकज का शव मिल गया था।
विज्ञापन


देहरादून में ही पंकज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं बृहस्पतिवार रात सहारनपुर के पास प्रीतम का शव और हरियाणा के पास पुष्पेंद्र का शव मिला। शुरू में शव की शिनाख्त करने में परिजनों को परेशानी हुई लेकिन बाद में शवों की पहचान कराई गई। पुष्पेंद्र के भाई हरिराज ने बताया कि प्रीतम के शव का पोस्टमार्टम हरियाणा में कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव रहरा के लिए ले जाया जा रहा है जबकि पुष्पेंद्र के शव का शुक्रवार सुबह को सहारनपुर में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव मिलने पर परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

नदी में बहने के तीन दिन बाद पुष्पेंद्र और प्रीतम का शव मिलने पर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुष्पेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था जबकि प्रीतम चार भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी। तीन दिन से तलाश में लगे पुष्पेंद्र के पिता प्यारेलाल और भाई देवेंद्र बृहस्पतिवार रात गांव रहरा लौट आए हैं। सदमे में भाई देवेंद्र की तबीयत भी खराब हो गई है जबकि पिता यह सदमा सहन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed