फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bike of the main accused named in the murder was found near the crime scene

Amroha News: हत्या में नामजद मुख्य आरोपी की बाइक घटनास्थल के पास से मिली

Thu, 23 Jan 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The bike of the main accused named in the murder was found near the crime scene
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

प्रधान के ममेरे ससुर इशरत अली की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी की बाइक घटनास्थल के पास स्थित एक कोल्हू की कोठरी से बरामद की गई है। वहीं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
क्षेत्र के गांव जयतौली में नौशाद की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। नौशाद के मामा इशरत अली प्रधानी के कामकाज में उनकी सहायता करते थे। सोमवार दोपहर को इशरत अली (45) बाइक से पास के ही गांव मेहरपुर से गांव लौट रहे थे। गांव के पा ही कुछ लोगाें ने इशरत अली की बाइक रुकवाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिनका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी घटनास्थल पर मौका मुआयना किया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई राहत अली की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पूर्व प्रधान पति नाजिम, कमर, रहीस उर्फ छोटे, आकिब, नाहिद खां निवासीगण गांव जयतौली व विकार अहमद निवासी गांव शकरगड़ी थाना रहरा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि घटनास्थल के पास से मुख्य आरोपी नाजिम की बाइक कोल्हू से बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed