फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The beats of Amroha's dholak will echo across the seven seas.

Amroha News: सात समंदर पार तक गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप

Sun, 29 Mar 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 29 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The beats of Amroha's dholak will echo across the seven seas.
अमरोहा। नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट जनपद के लिए विकास और समृद्धि की नई इबारत लिखने जा रहा है। एयरपोर्ट के शुरू होने से अमरोहा के प्रसिद्ध ‘ढोलक’ उद्योग को ग्लोबल पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक घरेलू बाजार तक सीमित रहने वाली ढोलक की थाप अब सीधे विदेशी धरती पर गूंजेगी। बेहतरीन कनेक्टिविटी और एयर कार्गो सुविधा से यहां के कारीगरों को सीधे विदेशी खरीदार मिलेंगे, जिससे जिले में व्यापार, लॉजिस्टिक्स और स्वरोजगार के अप्रत्याशित आयाम स्थापित होंगे। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से तैयार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) की शनिवार को प्रथम चरण की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा की पहचान उसकी बेमिसाल काष्ठ कला और विशेषकर ‘’ढोलक’’ से है, जिसे जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग से भी नवाजा जा चुका है। शानदार गुणवत्ता के बावजूद अमरोहा में सीधे तौर पर बड़े निर्यातकों की कमी रही है।

अमरोहा के महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (जीएम डीआईसी) अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में ढोलक की ज्यादातर खपत घरेलू बाजार (डोमेस्टिक मार्केट) में ही हो रही है। कारीगर अपना माल स्थानीय स्तर पर ही बेच देते हैं, जिसे अन्य व्यापारियों द्वारा आगे भेजा जाता है। लेकिन जेवर एयरपोर्ट के चालू होने से इस परिदृश्य में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आने वाला है, क्योंकि अब अमरोहा का उत्पाद सीधे विदेश उड़ान भर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed