फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The appearance of 32 roads of the city will shine at a cost of 7.85 crores

7.85 करोड़ की लागत से चमकेंगी शहर की 32 सड़कों की सूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The appearance of 32 roads of the city will shine at a cost of 7.85 crores
जल्द ही नगर क्षेत्र में 7.85 करोड़ की लागत से 32 सड़कों की सूरत बदलती हुई दिखेगी। पं दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। फिलहाल नगर पालिका की ई-टेंडर की अवधि समाप्त होने के कारण टेंडर प्रक्रिया लटकी हुई है। सड़कों के टेंडर अपलोड नहीं हो पाए हैं। सब कुछ दुरुस्त रहा तो जल्द ही सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

अमरोहा शहर में सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। हल्की बारिश में सड़कें पानी से लबालब भर जाती हैं। टूटी सड़कों पर लोगों का निकलना दूभर रहता है। कई बार हादसे भी होते हैं। जबकि कई ऐसी नई आबादी है, जहां सड़क नहीं बन पाई थीं। अब शासन की तरफ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत 32 लड़कों के बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों को बनाने के लिए 7 करोड़ 85 लाख 32 हजार रुपये की लागत आएगी। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि शहर में 32 साल के बनाए जाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। फिलहाल नगरपालिका की ई-टेंडर की अवधि समाप्त होने के कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इस कारण टेंडर अपलोड नहीं हो पाए हैं। ऐसे में शासन से नगर पालिका की ई-टेंडर का नवीनीकरण होने के बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा करा दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों के निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed