फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The anger of the family members of the furniture trader broke out, jammed with the dead body

फर्नीचर कारोबारी के घर वालों का गुस्सा फूटा, शव के साथ जाम लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The anger of the family members of the furniture trader broke out, jammed with the dead body
जोया में संभल चौराहे पर हंगामा करते फर्नीचर कारोबारी को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर दिल्ली स्थित आवास पर आत्महत्या करने वाले संभल निवासी फर्नीचर कारोबारी जाबिर अली का शव लेकर अमरोहा पहुंचे परिजनों ने जोया में शव वाहन हाईवे किनारे की रोड पर रोककर खुद सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे हंगामेपूर्ण अंदाज में प्रदर्शन करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे के किनारे की रोड पर होने से हाईवे के यातायात संचालन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा लेकिन मौके पर डेढ़ घंटे अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। डीएम व एसपी की ओर से जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी मौके से हटे।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित आवास पर शुक्रवार को खुदकुशी करने वाले संभल जिले के कारोबारी जाबिर ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन पेज की चिट्ठी लिखी थी, जिसमें फैक्टरी के लिए अमरोहा जिले में में खरीदी जमीन के दाखिल-खारिज में एसडीएम द्वारा अड़ंगा लगाने और नियम विरुद्ध तरीके से एक भाई-बहन के हक में फैसला देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली से शव लेकर जाबिर के परिजन और परिचित शाम करीब चार बजे जोया पहुंचे तो पहले से अलर्ट पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे आक्रोश में आए परिजनों ने पुलिस से जमकर नोकझोंक की और हाईवे किनारे की रोड पर शव वाहन रोककर जाम लगा दिया। जाबिर को इंसाफ दो के नारे लगाते हुए और यही इबारत लिखी प्लेकार्ड लेकर सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी सतीश पांडेय, सीओ धनौरा सत्येंद्र, डिप्टी कलेक्टर विजय शंकर के समझाने से गुस्साए लोग शांत नहीं हुए। लोगों के तेवर देख पुलिस कर्मी कारोबारी के कुछ परिजनों को गाड़ी में बैठाकर कलेक्ट्रेट ले गए, जहां डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम ने उन्हें जांच और न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इनके लौटने पर परिजन शव लेकर संभल रवाना हो गए।
भीड़ रोकने के लिए कलेक्ट्रेट गेट पर खड़ी की डीसीएम
अमरोहा। दिल्ली से शव लेकर अमरोहा आने की भनक लगने पर प्रशासन और पुलिस ने जिले की सीमा से सतर्कता बढ़ा दी। हाईवे पर सीओ सिटी सतीश पांडेय, इंस्पेक्टर आरपी शर्मा, धनौरा के सीओ फोर्स के साथ अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहे। कलक्ट्रेट में भीड़ न घुस सके। इसके लिए डीसीएम खड़ी करके गेट घेर दिया था। संवाद
फरवरी में भाई-बहन पर दर्ज कराया था धोखाधड़ी का मुकदमा
अमरोहा। कारोबारी के परिजनों का कहना है कि जमीन के दाखिल-खारिज का मामला लटकता देख जाबिर अली ने आरोपी भाई-बहन के खिलाफ पांच फरवरी को धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। संवाद
कारोबारी के परिजनों से हमारी और एसपी की वार्ता हुई है। उन्होंने जमीन प्रकरण से संबंधित फरवरी में एक मुकदमा दर्ज कराया था, उसमें कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही मृतक के सुसाइड नोट और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच एडीएम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बीके त्रिपाठी, डीएम अमरोहा

फरवरी में मृतक के परिवार वालों ने डिडौली थाने में धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज कराया था। एसडीएम कोर्ट के आदेश आरोपियों के पक्ष में थे। इस लिए उनके ऊपर लगे आरोप सिद्ध नहीं होते हैं, फिर भी कार्रवाई प्रोसेस में है। यदि यह पक्ष अपने पक्ष में कोई आदेश लेकर आता है, तो धोखाधड़ी के मुकदमे में भी कार्रवाई करवाई जाएगी। मैं खुद इस मामले को देखूंगी। -पूनम, एसपी अमरोहा

जिला अमरोहा के जोया में फर्नीचर कारोबारी जाबिर अली द्वारा की गई आत्महत्या के बाद संभल चौराहे पर ज

जिला अमरोहा के जोया में फर्नीचर कारोबारी जाबिर अली द्वारा की गई आत्महत्या के बाद संभल चौराहे पर ज- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed