{"_id":"62fe96c51ed69a07fe517583","slug":"the-allegation-of-hoisting-the-tricolor-below-the-religious-flag-the-video-went-viral-jpnagar-news-mbd438197133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: धार्मिक झंडे से नीचा तिरंगा फहराने का आरोप, वीडियो वायरल हुआ तो गलती सुधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: धार्मिक झंडे से नीचा तिरंगा फहराने का आरोप, वीडियो वायरल हुआ तो गलती सुधारी
Fri, 19 Aug 2022 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:15 AM IST
सार
मोहल्लर कोट में एक मकान पर एक वर्ग का धार्मिक झंडा लहरा रहा था। उसी के बगल में तिरंगा भी था। धार्मिक झंडे से तिरंगा नीचा फहरा कर अपमानित करने का आरोप लगाकर किसी ने दोनों झंडों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : Social Media
विस्तार
धार्मिक झंडे से नीचा तिरंगा फहरा कर अपमानित करने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद तिरंगे को धार्मिक झंडे से ऊंचा किया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
ये मामला मोहल्लर कोट का है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक मकान पर एक वर्ग का धार्मिक झंडा लहरा रहा था। उसी के बगल में तिरंगा भी था। धार्मिक झंडे से तिरंगा नीचा फहरा कर अपमानित करने का आरोप लगाकर किसी ने दोनों झंडों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सामने आया कि घर के किसी बच्चे ने तिरंगे को छोटे डंडे में बांधकर फहरा दिया है, जिसके बाद पुलिस ने तिरंगे के डंडे की लंबाई बढ़ा कर उसे धार्मिक झंडे से ऊंचा कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि किसी ने जानबूझकर नहीं किया है। फिलहाल तिरंगे को धार्मिक झंडे से ऊंचा कर दिया गया है। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।