फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The adjustment process is complete, the shortage of teachers will be removed

Amroha News: समायोजन की प्रक्रिया पूरी, दूर होगी शिक्षकों की कमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
The adjustment process is complete, the shortage of teachers will be removed
अमरोहा। परिषदीय विद्यालयों में अब मानक से अधिक शिक्षक तैनाती नहीं रहेगी। छात्र- शिक्षक अनुपात बनाएं रखने के साथ सहूलियत के लिए पारस्परिक स्थानांतरण होगा। इसके तहत सभी विकासखंड ने मानव संपदा पोर्टल पर 30 जून 2024 की छात्र संख्या फीड कर ली है। इसके आधार पर शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1266 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें करीब एक लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 30 बच्चों पर एक शिक्षक, 45 बच्चों पर दो, 60 बच्चों पर तीन तथा 90 बच्चों पर चार शिक्षकों की जरूरत होती है, लेकिन जिले में कहीं बच्चे अधिक हैं तो शिक्षक कम है, कहीं बच्चे कम हैं तो शिक्षक अधिक है। अब नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों का एक विद्यालय से दूसरे में स्थानांतरण किया जाएगा। एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक में समायोजन में कोई भी विद्यालय न तो एकल होगा न ही शिक्षक विहीन रहेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान व गणित विषय के शिक्षक अनिवार्य रूप से रहेंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों बेसिक शिक्षा सचिव ने प्रदेश में एक साथ चलने वाली प्रक्रिया में निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया था। जिसके तहत मंगलवार जिले के सभी छह विकासखंड ने मानव संपदा पोर्टल पर 30 जून 2024 की छात्र संख्या फीड कर ली। जिसके आधार पर शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि जनपद अमरोहा ने अपने सौ फीसदी कार्य को पूर्ण कर लिया। जल्द ही समायोजन की प्रक्रिया पूर्ण कर के शिक्षक छात्र अनुपात के आधार पर सभी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को ठीक किया जायेगा। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या से अधिक शिक्षक हैं, वहां से शिक्षको को उन विद्यालयों में भेजा जाएगा जहां शिक्षकों की कमी वर्तमान में पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed