फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The accused will go to the High Court after not being arrested in the suicide case

Amroha News: आत्महत्या के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी हाईकोर्ट जाएंगे आरोपी

Tue, 02 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
The accused will go to the High Court after not being arrested in the suicide case
अमरोहा। हैंडलूम कारोबारी गुफरान की आत्महत्या के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर, आरोपी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी शहर में घूम रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने की बजाय बचाने के रास्ते बता रही है। कारोबारी के पिता अताउल्लाह ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय के बाहर धरना देने की बात कही है। उधर सोमवार को भी डीएम से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति नहीं मिली सकी।
विज्ञापन




अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी अताउल्लाह के बेटे हैंडलूम कारोबारी गुफरान घर के नीचे कारोबार करते थे। पिछले एक महीने से मोहल्ला कोट निवासी फजल, मोहल्ला सराय कोहना निवासी सोनू कबाब वाला, बबलू व मोहसिन, मोहल्ला चाहमुल्लान निवासी अयूब बावर्ची, मोहल्ला बटवाल निवासी तंजीम बेग, मोहल्ला तलवार शाह निवासी सलीम और गुफरान की भाभी सना उसे परेशान कर रहे थे। 24 अगस्त के शाम चार बजे फजल ने गुफरान को कोट चौकी पर बुलाया यहां पर पहले से सभी आरोपी मौजूद थे। सभी ने पुलिस चौकी के पास ही गुफरान के साथ बदतमीजी व मारपीट की। इसके बाद गुफरान को चौकी से दुकान पर ले गए और बंधक बनाकर पीटा था। आरोपियों से छूटकर शाम को पांच बजे गुफरान घर पहुंचे व पत्नी शबीना से कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


मामले से अनजान परिजनों ने 25 अगस्त को गुफरान के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। वीडियो और सुसाइड नोट सामने आने पर पुलिस ने मृतक कारोबारी के पिता अताउल्ला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में इसकी जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed