फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The accused who was stealing from the donation box was thrashed and handed over to the police

दान पात्र से चोरी कर रहे आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The accused who was stealing from the donation box was thrashed and handed over to the police
गजरौला। धार्मिक स्थल में दान पात्र से चोरी कर रहे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामला चौपला चौकी क्षेत्र का है। चौकी क्षेत्र के अल्लीपुर चौपला निवासी राधेश्याम की पत्नी माया देवी मंगलवार की सुबह नौ बजे एक धार्मिक स्थल में पूजा अर्चना करने आई थीं। उन्होंने देखा कि एक युवक दान पात्र से चोरी कर रहा है। उनके शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़कर आए। धार्मिक स्थल से चोरी कर भाग रहे आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया। जमकर पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दान पात्र से चोरी किए 460 रुपये बरामद किए। उसने अपना नाम मनीष बताया। वह गजरौला के ही आजाद नगर मोहल्ला निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed