{"_id":"67f2e5d5503cde6df1065dfd","slug":"the-accused-who-stole-a-mobile-from-a-house-was-beaten-up-and-handed-over-to-the-police-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137548-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर से मोबाइल चुराते आरोपी की पिटाई, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर से मोबाइल चुराते आरोपी की पिटाई, पुलिस को सौंपा
Mon, 07 Apr 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
घर से मोबाइल चोरी कर भागने रहे युवक को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक का चालान कर दिया।
मोहल्ला काला कुंआ में शिवकुमार का परिवार रहता है। उनके बेटे गौरीश का आरोप है कि तीन अप्रैल की रात घर के बरामदे में रखा मोबाइल चोरी हो गया था। जानकारी करने पर पता चला कि मोबाइल मोहल्ला कुरैशी के जमशेद ने चोरी किया है, जो नशेड़ी है। वह घटना वाले दिन उनके घर के पास घूम रहा था। तलाश में जुटे गौरीश ने साथी कपिल की मदद से जमशेद पकड़ लिया और तलाशी में उसके पास से चाेरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। लोगों ने पिटाई कर जमशेद को पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि गौरीश की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।